आज के समय मे शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो computer से अपरीचित होगा। हमारे daily life मे computer का बड़ा use हैं। आप कही भी नजर उठा के देख लीजिये जैसे की School, College, Hospital, Railway station etc जगह पर हर एक काम-काज computer के जरिये ही किये जाते हैं।
आज के इस article में हम आपको Computer के बारे में कुछ रोचक और important जानकारी देंगे। हम आपको बताएंगे कि Computer क्या है, Computer का इतिहास क्या है, Computer की generations क्या हैं और Computer का महत्व क्या है। हम आपको यह भी बताएंगे कि Computer का fullform क्या है और इसका मतलब क्या है। तो चलिये बिना किसी देरी के इस article को शुरू करते हैं और इन सबके बारे मे विस्तार से जानते है।
➤ Computer का fullform क्या हैं?
Computer एक Electronic device है जिसका fullform ‘Common Operating Machine Purposely Used For Technological and Educational Research’ होता है। इसका हिंदी में fullform ‘तकनीकी और शैक्षिक अनुसंधान के लिए उद्देश्यपूर्ण रूप से उपयोग की जाने वाली सामान्य ऑपरेटिंग मशीन’ होता हैं। हिंदी मे computer को 'संगणक' या 'अभिकलित्र' भी कहा जाता है।
इसके अलावा English मे इसका fullform ऐसे होगा -
C - Commonly
O - Operating
M - Machine
P - Particularly
U - Used
T - Technical
E - Educational
R - Research
तथा इसका Hindi मे fullform ऐसे होगा -
(C) सी - आम तौर पर
(O) ओ - संचालित
(M) एम - मशीन
(P) पी - विशेष रूप से
(U) यू - प्रयुक्त
(T) टी - तकनीकी
(E) ई - शैक्षणिक
(R) आर - अनुसंधान
➤ कंप्यूटर की पीढ़ियां (Generations of computers)
• पहली पीढ़ी / First Generation (1940-1956): इस generation में Vacuum tubes का प्रयोग किया गया था जो आकार मे बहुत बड़े और गरम होते थे। इस generation के computer बहुत expensive और कम भरोसेमंद होते थे। इनमें programming करना बहुत मुश्किल था और punch cards का इस्तेमाल होता था। इस generation के कुछ उदाहरण है- ENIAC, EDVAC, UNIVAC आदि।
• दूसरी पीढ़ी / Second Generation (1956-1963): इस generation में vacuum tubes की जगह Transistors का प्रयोग किया गया था जो आकार में छोटे और सस्ते होते थे। इस generation के computer पहले के generation से ज्यादा शक्तिशाली और तेज़ होते थे। इनमें Assembly language और High level language का इस्तमाल होता था। इस generation के कुछ उदाहरण है- IBM 1401, IBM 1620, PDP-1 आदि।
• तीसरी पीढ़ी / Third Generation (1964-1971): इस generation में transistors की जगह integrated circuits (IC) का प्रयोग किया गया था जो बहुत छोटे और सस्ते होते थे। इस generation के computer पहले के generation से बहुत शक्तिशाली और तेज़ होते थे। इनमें Operating system और Multiprogramming का इस्तेमाल होता था। इस generation के कुछ उदाहरण है- IBM 360, PDP-8, DEC 10 आदि।
• चौथी पीढ़ी / Fourth Generation (1971-1980): इस generation में integrated circuits की जगह microprocessor का प्रयोग किया गया था जो एक chip में हज़ारों transistors को समा लेते थे। इस generation के computer पहले के मुकाबले बहुत छोटे और सस्ते होते थे। इनमें personal computer और graphical user interface का उपयोग किया जाता था। इस generation के कुछ उदाहरण है-Intel 4004, Apple II, IBM PC आदि।
• पांचवीं पीढ़ी / Fifth generation (1980-वर्तमान): इस generation में microprocessor की जगह very large scale integration (VLSI) और ultra large scale integration (ULSI) का प्रयोग किया गया है जो एक chip में करोड़ो transistors को समा लेते हैं। इस generation के computer बहुत शक्तिशाली और तेज़ होते हैं। इनमें Artificial Intelligence, Parallel Processing, Cloud Computing, Internet of Things का इस्तेमाल होता है। इस generation के कुछ उदाहरण है- Pentium, Core i3, Core i5, Core i7, Core i9 आदि।
➤ Computer की उपयोगिता
Computer का उपयोग बहुत अधिक है और आज कल हर जगह computer का इस्तमाल किया जाता है। कुछ उदाहरण नीचे बताये गए है -
• Computer शिक्षा में इस्तेमाल किया जाता है; जैसे online classes, e-learning, e-books आदि।
• Computer व्यवसाय में इस्तेमाल किया जाता है; जैसे accounting, inventory, billing, payroll आदि।
• Computer संचार में इस्तेमाल किया जाता है; जैसे email, chat, video conferencing आदि।
• Computer मनोरंजन में इस्तेमाल किया जाता है; जैसे games, music, movies आदि।
• Computer विज्ञान और इंजीनियरिंग में इस्तेमाल किया जाता है; जैसे artificial intelligence, machine learning, robotics आदि।
➤ कंप्यूटर का भविष्य (Future of Computer)
Computer का भविष्य modern technologies और artificial intelligence के विकास के साथ अधिक शक्तिशाली, तेज़ और मानव-केंद्रित होंगे। Computer हर क्षेत्र में अपना प्रभाव दिखाएंगे और मानव जीवन को आसान बनाएंगे। Computer से जुड़ी कुछ नई technology नीचे बताई गयी है -
• Quantum Computing: ये एक ऐसी technology है जो quantum physics के नियमों पर आधारित है। Quantum computing में Qubits का प्रयोग होता है जो एक साथ 0 और 1 दोनों value रख सकते हैं। Quantum computing से बहुत जल्दी और ज्यादा जटिल समस्याओं को हल किया जा सकता है।
• Nanotechnology: ये एक ऐसी technology है जो nanometer scale पर काम करती है। Nanotechnology से computer के components को बहुत छोटा बनाया जा सकता है, जो कम power consume करेंगे और ज्यादा performance देंगे।
• Biotechnology: ये एक ऐसी technology है जो biology और technology को जोड़ती हैं। Biotechnology से computer के components को living cells से बनाया जा सकता है जो self-repairing और self-replicating होंगे।
• Neural Network: ये एक ऐसी technology है जो मानव मस्तिष्क को simulate करती है। Neural networks से computers को सीखने और समझने की क्षमता दी जा सकती है जो artificial intelligence और machine learning के लिए उपयोगी है।
• Artificial Intelligence and Machine Learning: धीरे-धीरे कंप्यूटरों में AI और machine learning गहराई से integrate हो रहे हैं। इससे कंप्यूटर न केवल data processing करेंगे, बल्कि pattern पहचान, decision लेना और सटीक predictions करने में सक्षम होंगे। यह तकनीक healthcare, finance, education और industry सभी क्षेत्रों में नई संभावनाएँ उत्पन्न करेगी।
➤ Conclusion / निष्कर्ष
तो दोस्तों, यह था हमारा आज का article जिसमें हमने आपको बताया कि computer का पूरा नाम क्या है, Computer क्या होता है, Computer की generations, Computer का भविष्य आदि।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह article पसंद आया होगा और आपको computer के बारे में कुछ नया जानने को मिला होगा। अगर आपको यह article अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share करें। अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो उसे comment करें। धन्यवाद!
















